वाराणसी में MPMMCC और HBCH द्वारा बाल कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। कैंसर पीड़ित बच्चों और डॉक्टरों ने सही समय पर पहचान और सही इलाज से कैंसर मुक्त भारत का संदेश दिया।
वाराणसी। सितंबर माह (बाल कैंसर जागरूकता माह) के अवसर पर रविवार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर (MPMMCC) और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल (HBCH) के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कैंसर पीड़ित बच्चों और डॉक्टरों की टीम ने एक साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि बच्चों में होने वाला कैंसर सही समय पर पहचान और सही इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है।
रैली के प्रमुख संदेश:
समय पर पहचान: शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें; सही समय पर जांच ही बचाव है।
सटीक इलाज: आधुनिक चिकित्सा से बच्चों का कैंसर पूरी तरह साध्य (cure) है।
बेहतर जीवनशैली: अच्छा खान-पान और सही रहन-सहन बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है।
'कैंसर मुक्त भारत' के संकल्प के साथ निकाली गई इस रैली में नन्हे वॉरियर्स के हौसले ने सभी को प्रेरित किया।