चहनियां ब्लॉक के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को सांप के काटने से एक 13 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष यादव के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता संजय यादव और सुषमा यादव का इकलौता बेटा था।
उपलों में छिपे सांप के काटने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चहनियां ब्लॉक के महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को सांप के काटने से एक 13 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्ष यादव के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता संजय यादव और सुषमा यादव का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार, हर्ष घर में रखे उपले (कंडे) निकाल रहा था, तभी उसमें छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन तुरंत उसे बचाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन तब तक मासूम की जान जा चुकी थी। इकलौते चिराग की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। ग्राम प्रधान गुड्डू विश्वकर्मा ने अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी है।