वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी श्री लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। इन सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
MLC चुनाव का पूरा कार्यक्रम:
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 सितंबर, 2026 (मंगलवार)
- नामांकन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
- नामांकन पत्रों की जांच: 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार)
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
- मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार)
- मतदान का समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- मतगणना की तिथि: 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार)
- निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की तिथि: 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार)
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।