सकलडीहा। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 4 अक्टूबर को 'विश्व हिन्दू रक्षा परिषद' का 'द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह' आयोजित होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश की कई प्रमुख राजनीतिक व आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी।
​सूत्रों के अनुसार समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह और ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
​इस वैश्विक महासम्मेलन में 21 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। संगठन के 3 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष स्मारिका पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसके लिए लेख व विज्ञापन आमंत्रित हैं। सनातन संस्कृति व हिन्दू समाज के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपा शंकर, दीपू सैनी, महेंद्र यादव, स्वयं सोनी, शिवम सेठ और आनंद सेठ सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हैं।