शहाबगंज में कर्मनाशा पुल पर पत्नी संग टहल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दो लोगों में से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
चंदौली। शहाबगंज
ब्लॉक मुख्यालय के समीप कर्मनाशा नदी के नए पुल पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पत्नी के साथ टहल रहे कस्बा निवासी मुसाफिर कुमार (35) को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मुसाफिर और बाइक सवार अनीस (21) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया। वहां डॉ. चंद्रगुप्त ने प्राथमिक उपचार के बाद अनीस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मुसाफिर का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नए पुल पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।