अहिकौरा पंचायत भवन पर गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वीसी के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
सकलडीहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अहिकौरा स्थित पंचायत भवन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया और जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से 'हर घर नल से जल' योजना और गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सभी ग्रामीणों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने और गांव को प्लास्टिक मुक्त व सुंदर बनाने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोहर पासवान, पंचायत सहायक अनिल पासवान, रोजगार सेवक सहित समस्त पंचायत कर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में राकेश यादव, रिनेश यादव, चंदन मौर्य, विजयलाल मौर्य, विजयनारायण प्रजापति, पूनम देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।