शहाबगंज ब्लाक के भुड़कुड़ा गांव निवासी प्रवीण सिंह कुशवाहा को पुनः भाजपा ओबीसी मोर्चा UP का प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। समर्थकों में खुशी की लहर।
चंदौली। जिले के प्रवीण सिंह कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी ने दोबारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक फिर से नियुक्त किया गया है। यह खबर जिले के लिए गौरव का विषय बनी है।
चकिया तहसील के शहाबगंज ब्लॉक के भुड़कुड़ा गांव के मूल निवासी प्रवीण कुशवाहा डिजिटल मीडिया प्रबंधन और सांगठनिक रणनीतियों में माहिर हैं। पिछले कार्यकाल में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया था। उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह पद दोबारा दिया है।
उनकी पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही चंदौली और उनके पैतृक गांव भुड़कुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।