सकलडीहा में पत्रकारों की बैठक में फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। कार्रवाई न होने पर पत्रकारों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
चंदौली। कैंप कार्यालय पर गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह राजपूत की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक हुई। इसमें धानापुर के पत्रकार नवनीत सिंह पर बिना जांच फर्जी मुकदमा दर्ज करने और पत्रकार मुकेश कुमार मौर्य पर झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई न होने पर गहरा आक्रोश जताया गया।
पत्रकारों ने एक स्वर में चेताया कि यदि निर्दोष पत्रकारों का प्रताड़न बंद नहीं हुआ और झूठी शिकायत दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा से मुलाकात की। सीओ ने निष्पक्ष जांच और उत्पीड़न न होने देने का पूरा भरोसा दिया।
इस दौरान विवेक चौरसिया, राजेश गुप्ता, मुकेश दुबे, हरवंश बिंद, चंद्रभान कुशवाहा, पिंटू यादव, संजय दिनकर, रामबहादुर और राहुल पाण्डेय समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।