चंदौली। चहनियां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा खंडवारी ने ग्रामीण विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा कंपनी द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में खंडवारी ग्राम सभा को ‘पूर्वांचल उत्कृष्ट ग्राम पंचायत’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
​ग्राम पंचायत में स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मिली इस उपलब्धि से पूरे खंडवारी गांव में उत्साह और खुशी का माहौल है।

​सम्मान प्राप्त करने के बाद सतीश गुप्ता ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे खंडवारी ग्राम सभा के नागरिकों और पंचायत टीम के एकजुट प्रयासों का परिणाम है।
​उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहाकि में शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।
खंडवारी को एक मॉडल और सशक्त ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है, जिससे युवाओं, महिलाओं और बच्चों के लिए प्रगति के नए अवसर पैदा हो सकें।
​इस उपलब्धि पर स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से गांव के विकास कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे खंडवारी पूरे क्षेत्र में एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।