चंदौली। कमालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव के समीप एक अनियंत्रित कार (UP65 GB 2041) सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बरडीहा गांव निवासी चालक मिथिलेश गुप्ता मामूली रूप से घायल हो गए।
​सैयदराजा बाजार से लौटते समय हुए इस हादसे के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को गड्ढे में गिरने से बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।