शहाबगंज विकास खण्ड के घोड़सारी गांव में जलभराव समस्या से मुक्ति के लिए रीमॉडलिंग की पहल शुरू हो गई है। आरईडी टीम के निरीक्षण के बाद किसानों में राहत की आस जगी है।
इलिया। घोड़सारी गांव में लंबे समय से चली आ रही बाढ़ जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है। किसान विकास मंच के प्रयासों के बाद जल निकासी व्यवस्था की रीमॉडलिंग की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय किसानों में खुशी का माहौल है।
हर वर्ष जलभराव के कारण किसानों को फसल का भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह को ज्ञापन सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्रबली सिंह के निर्देश पर आरईडी के सहायक अभियंता रंजन मौर्य ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण और पैमाइश की।
रीमॉडलिंग कार्य शुरू होने से किसानों को उम्मीद है कि अब उन्हें हर साल होने वाले नुकसान से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान उमाशंकर दूबे, अखिलेश दूबे, रंजन कुमार, कन्हैया सिंह, किशन सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।