उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के 28 तारीख को होने वाले धरने को लेकर तैयारियां तेज। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव और जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया स्थल का निरीक्षण।
चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ द्वारा आगामी 28 तारीख को आयोजित होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदर्शन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, जिला महामंत्री राजेश सिंह तथा अजीत तिवारी‚ जेपी भाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने धरना स्थल की सुरक्षा, बैठने की जगह और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 28 तारीख को होने वाले इस प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षामित्र जुटेंगे। कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जा रहे हैं। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदर्शन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया।