चंदौली। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान और जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ज़िलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर को जनपद चंदौली के कक्षा 1 से 08 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह नियम जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएससी (ICSE), सीबीएसई (CBSE) और अन्य बोर्डों के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

शिक्षकों को आना होगा स्कूल
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल छात्रों के लिए पठन-पाठन स्थगित रहेगा। सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर डी०बी०टी० (DBT), अपार आईडी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।